झारखंड विस चुनाव / लोजपा ने 5 सीटों की दूसरी लिस्ट जारी की, वीरेंद्र प्रधान जरमुंडी से लड़ेंगे चुनाव

रांची. लोक जनशक्ति पार्टी ने अपनी दूसरी सूची बुधवार को जारी किया। जारी सूची के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान जरमुंडी से चुनाव लड़ेंगे। लोजपा झारखंड विस चुनाव में 50 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। मंगलवार को लोजपा ने पांच प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी।


पुराने लेटर पैड पर जारी किया गया प्रत्याशियों का नाम।


5 सीटों पर जारी की गई प्रत्याशियों की सूची





























सीटप्रत्याशी का नाम
जरमुंडीबिरेंद्र प्रधान
बरकागांवबबलू सागर मुंडा
सिंदरीशैलेंद्रनाथ द्विवेदी
जमुआकेदार पासवान
रामगढ़मो. नईम अंसारी

मंगलवार को 5 सीटों पर जारी की गई थी प्रत्याशियों की सूची





























सीटउम्मीदवार
छतरपुरशशिकांत कुमार
पांकीडॉ. रामदेव प्रसाद यादव
भवनाथपुररेखा देवी
हुसैनाबादआनंद प्रताप सिंह
विश्रामपुरशशिरंजन धर दूबे


लोजपा तीन विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर नहीं जीती थी
लोजपा ने 2005 में 38 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी प्रत्याशी नहीं जीत पाया।  2009 के चुनाव में लोजपा ने झारखंड में 10 सीट और 2014 में एनडीए गठबंधन के तहत एक सीट पर चुनाव लड़ा था। 2009 और 2014 में एक भी सीट पर लोजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल नहीं हुई थी। 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आजसू और लोजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। राज्य 81 सीटों में से 72 सीटों पर भाजपा, 8 पर आजसू और शिकारीपाड़ा सीट पर लोजपा ने उम्मीदवार उतारा था। हालांकि इस सीट पर लोजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा था।